गुजराती खमन ढोकला – रेसिपी
गुजराती खमन ढोकला – घर पर बनाएं स्पंजी और स्वादिष्ट नाश्ता |
खमन ढोकला – एक ऐसा गुजराती नाश्ता जो हर किसी को पसंद आता है! हल्का, फूला हुआ और स्वाद से भरपूर यह व्यंजन सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय है। इसे बनाना बहुत आसान है और सबसे अच्छी बात – यह बेहद हेल्दी भी है।
खमन ढोकला को आप सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी बना सकते हैं। पिकनिक या मेहमानों के स्वागत के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
गुजराती खमन ढोकला – सामग्री
- सामग्री मात्रा
- बेसन (छना हुआ) 1 कप
- फेंटी हुई दही ½ कप
- चीनी 2 छोटे चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च 5-6 (कटी हुई)तेल या घी 1 चम्मच
- इनो (ENO फ्रूट सॉल्ट) 1 पैकेट
(अब इसको बनाने के लिए निर्देश या तरीका इस तरह है )
स्टेप 1: बैटर (घोल) तैयार करना
- सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छानकर लें।
- इसमें फेंटी हुई दही, हल्दी, नमक और चीनी डालें।
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार करें। घोल को चम्मच से उठाकर गिराएं – अगर यह रिबन जैसी लाइन बनाता है, तो घोल परफेक्ट है।
- अब इसे ढककर 30 मिनट के लिए रेस्ट पर रखें।
स्टेप 2: स्टीमिंग की तैयारी
- 30 मिनट बाद घोल में 1 पैकेट इनो डालें और हल्के हाथों से फेंटें। तुरंत झाग आने लगेगा।
- अब एक बर्तन (ढोकला सांचा या कोई भी डीप प्लेट) लें, उसमें हल्का तेल लगाएं।
- दूसरी तरफ एक गहरे बर्तन (या कढ़ाई) में पानी गर्म करें। पानी में स्टैंड रखें और इसे उबलने दें।
स्टेप 3: ढोकला पकाना
- तैयार बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डालें।
- इस थाली को स्टीमर या गर्म पानी वाली कढ़ाई में रखें और 20 मिनट के लिए स्टीम करें।
- चाकू डालकर चेक करें – अगर चाकू साफ निकले, तो ढोकला पक गया है।
- ढोकला ठंडा होने दें, फिर टुकड़ों में काटें।
तड़का लगाना
- एक पैन में थोड़ा घी या थोड़ा तेल ले जो जैसे आपको अच्छा लगे |
- इसमें राई, हींग, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालें।
- अब इसमें 2 चम्मच चीनी, थोड़ा पानी और नींबू का रस डालें।
- यह तड़का ढोकले के ऊपर डालें और कटा हरा धनिया से गार्निश करें।
आपका स्वादिष्ट और स्पंजी खमन ढोकला तैयार है!
- खमन ढोकला न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह एक हेल्दी स्नैक भी है क्योंकि:
- इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है।
- यह बेसन से बनता है जो चने की दाल से तैयार होता है और प्रोटीन से भरपूर होता है।
- इसे बनाने में ज्यादा समय या खर्च नहीं होता – घर की चीज़ों से ही आसानी से बन जाता है।
हेल्दी टिप
आजकल लोग ओट्स या सूजी से भी खमन ढोकला बनाना पसंद करते हैं, जो और भी हेल्दी विकल्प है। आप भी अपनी पसंद के अनुसार एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं।
अंत में…
गुजराती खाने की क्या तारीफ करूं यह ऐसा है जो बहुत कम समय में बन जाता है और सबसे अच्छी बात की है घर के सामानों से ही बन जाती है इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत ही नहीं होती है कम तेल का खाना आजकल लोगों को बहुत अच्छा लगता है। इसमें हम बेसन का इस्तेमाल करते हैं जो की चैन की दाल से बनता है। और आप सभी जानते हैं की दाल हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है।
Latest Blogs
GOOGLE PIXEL 10 के बारे में जाने सब कुछ।